1. महान सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का जन्म 1236 ई. में कहॉं हुआ था ?
उतर - बदायूं में
2. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्याकितनी हैं ?
उतर -19,95,81,477
3. देश का कुल खाद्यान्न का कितना प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेशराज्य से होता हैं ?
उतर - 18.6 प्रतिशत
4. उत्तर प्रदेश राज्य का राजकीय वृक्ष कौन-सा हैं ?
उतर - अशोक
5. उत्तर प्रदेश राज्य के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर पाई जाने वाली मिट्टी हैं ?
उतर - जलोढ़
6. उत्तर प्रदेश में "गोविन्द बल्लभ पन्त सागर परियोजना" कहॉं स्थित हैं ?
उतर - पिपरी-सोनभद्र
7. 1857 ई. में प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अन्दोलन की शुरुआत सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश में कहा से हुई थी ?
उतर - मेरठ
8. उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिले के कजराइट क्षेत्र में निकलने वाले डोलोमाइट खनिज का उपयोग किसमें होता हैं ?
उतर - बालू में मिश्रित सिमेन्ट बनाने में
9. एण्डालुसाइट का उत्पादन कहा पर होता हैं ?
उतर - मिर्जापुर
10. उत्तर प्रदेश राज्य में देश की कुल कितनी प्रतिशत कृषि योग्य भूमि हैं ?
उतर - 15 प्रतिशत
11. "अकबरनामा" व "आइने अकबरी" की रचना किसने की थी ?
उतर - अबुल फजल
12. उत्तर प्रदेश में "गन्ना शोध परिषद्" का गठन कब किया गया ?
उतर - 1976-77 में
13. राज्य में देवछठ का मेला कहॉं लगता हैं ?
उतर - दाऊजी में (मथुरा के निकट)
14. राज्य में उत्तर-मध्य रेलवे का मुख्यालय कहॉं पर हैं ?
उतर - इलाहाबाद
15. महात्मा गॉंधी स्टेडियम राज्य के किस शहर में हैं ?
उतर - रामपुर में
16. मध्यपाषाण काल के सर्वाधिक साक्ष्य किस स्थान से मिले हैं ?
उतर - सराय नाहर राय से
17. 2000-01 में शुरु हथकरघा उद्योग बिनकरों के विकास हेतु दीनदयाल हथकरघा प्रोत्साहन योजना को कब समाप्त कर दिया गया ?
उतर - 1 अप्रैल, 2007 को
18. राज्य में लाल, परवा, मार, राकर, व भोण्टा नामक मृदाएं किस क्षेत्र में हैं ?
उतर - बुन्देलखण्ड
19. "राकड़" मिट्टी उत्तर प्रदेश राज्य में किस स्थान पर पाई जाती हैं ?
उतर - पर्वतीय व पठारी ढालों पर
20. उत्तर प्रदेश में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती हैं ?
उतर - उष्ण कटिबन्धीय मानसूनी
21. नेपाल, उत्तर प्रदेश व बिहार की सम्मिलित परियोजना कौन-सी हैं?
उतर - गण्डक परियोजना
22. भारत में अपना सौर ऊर्जा लगाने वाला पहला गॉंव रामपुरा हैं,रामपुरा गॉंव किस राज्य में स्थित हैं ?
उतर - उत्तर प्रदेश
23. उत्तर प्रदेश में "बेतीताल पक्षी विहार" कहॉं स्थित हैं ?
उतर - प्रतापगढ़ में
24. 1946 ई. में मेरठ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन कीअध्यक्षता किसने की थी ?
उतर - आचार्य जे बी कृपलानी
25. "महाभारत महाकाव्य" के अनुसार काशी की स्थापना किसने कीथी ?
उतर - दिवोदास ने
26. बर्लिन ओलम्पिक-1936 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे ?
उतर - मेजर ध्यानचन्द
27. पहले स्वाधीनता संग्राम में बरेली में इसका नेतृत्व किसने कियाथा ?
उतर - खान बहादुर खान
28. राज्य की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फसल कौन-सी हैं ?
उतर - गेहुं
29. उत्तर प्रदेश राज्य में आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा किस ताप विद्युत परियोजना की शुरुआत की थी ?
उतर - रोजा ताप विद्युत परियोजना
30. उत्तर प्रदेश में "राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव विहार" किन जिलों में हैं?
उतर - आगरा व इटावा
31. राज्य के किस शहर में चकेरी हवाई अड्डा स्थित हैं ?
उतर - कानपुर